पूर्व बिशप पर अब कस सकता है ED का शिकंजा, कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर रिहा हुआ पीसी सिंह

पूर्व बिशप पर अब कस सकता है ED का शिकंजा, कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर रिहा हुआ पीसी सिंह

Jabalpur Former Bishop PC Singh : पूर्व बिशप पीसी सिंह पर अब ईडी का शिकंजा कस सकता है, दरअसल मिशनरी स्कूलों की राशि का दुरुपयोग और पद का गलत इस्तेमाल करने के मामले में पूर्व बिशप पीसी सिंह पर मामला दर्ज हुआ था जिसके बाद उसकी गिरफ़्तारी हुई थी और करीबन 4 महीने से वह जबलपुर केन्द्रीय जेल में था, जेल से जमानत पर रिहा होकर कुछ दिन पहले ही बाहर आया है, लेकिन अब ईडी (ED) यानी प्रवर्तन निदेशालय ने पी सी सिंह के खिलाफ जांच शुरू कर दी है, बताया जा रहा है कि पीसी सिंह की छानबीन करने के लिए दिल्ली ईडी की टीम पिछले 2 दिन से शहर में डेरा डाले हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन्फोर्समेंट डायरेक्टर पीसी सिंह की गिरफ्तारी  भी कर सकती है। दरअसल EOW के छापे के दौरान बिशप पीसी सिंह के घर से डेढ़ करोड़ से ज्यादा नकदी और विदेशी मुद्रा प्राप्त हुई थी, इसी मामलें में ED जांच कर सकती है।

EOW जबलपुर ने की रेड 

गौरतलब है कि ईओडब्ल्यू की टीम ने 8 सितंबर को तत्कालीन बिशप पीसी सिंह के नेपियर टाउन स्थित कार्यालय तथा घर में दबिश दी थी। दबिश के दौरान 80 लाख का सोना, 1 करोड़ 65 लाख रुपये नगद, 48 बैंक खाते, 18352 यूएस डॉलर, 118 पांउड, 9 लग्जरी गाड़ियां, 17 संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे। दबिश के दौरान पीसी सिंह देश के बाहर था। ईओडब्ल्यू ने उसे नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर बैंक में साढे़ 6 करोड़ रुपये जमा थे। इसके अलावा पीसी सिंह ने मिशन कंपाउंड स्थित बेशकीमती जमीन खुद के नाम आधे दामों में खरीदी थी। बिशप रहते हुए पीसी सिंह जमीन का विक्रेता खुद बना और क्रेता भी स्वयं बना था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews