जबलपुर में EOW ने किया करोड़ों के GST चोरी का खुलासा, कार शोरूम मालिक पर कार्रवाई

gst return file date extended

जबलपुर, संदीप कुमार

जबलपुर में EOW ने करोड़ों के जीएसटी (GST) चोरी का खुलासा किया है। स्कोडा कार शोरूम के मालिक प्रतीक जैन और मीनल जैन पर साढ़े 6 करोड़ की जीएसटी चोरी का आरोप है। बताया जा रहा है कि पिछले 3 सालों से टैक्स चोरी का गोरखधंधा चल रहा था। आरोपी दो इनवॉइस बनाकर टैक्स विभाग को करोड़ों का चूना लगा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक 4.5 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी और पौने 2 करोड़ GST क्लेम में घोटाला किए जाने का मामला सामने आया है। बीमा राशि में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में जांच चल रही है। EOW ने मामले में GST एक्ट 122 की धारा लगाई है। पूर्व में 420, 467- 48 की धारा के तहत भी मामला दर्ज किया गया था। माना जा रहा है कि करोड़ों की जीएसटी चोरी का प्रदेश में ये पहला मामला है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews