रिटायर्ड धनकुबेर इंजीनियर के घर EOW का छापा, करोड़ों की बेहिसाब संपत्ति जब्त

रिटायर्ड धनकुबेर इंजीनियर के घर EOW का छापा, करोड़ों की बेहिसाब संपत्ति जब्त

जबलपुर। संदीप कुमार।
जबलपुर में जल संसाधन विभाग में पदस्थ रहे सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री (Retired Executive Engineer posted in Water Resources Department) के घर पर ईओडब्ल्यू (EOW) ने आज बड़ी छापामार कार्यवाही की। इस कार्यवाही के दौरान ईओडब्ल्यू ने सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री के पास से करोड़ों रुपए की अनुपातहीन संपत्ति बरामद की है।

ईओडब्ल्यू ने अपनी कार्रवाई के दौरान सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री कोदू प्रसाद तिवारी (Retired Executive Engineer Kodu Prasad Tiwari) के जबलपुर एवं सतना के घरों में एक साथ छापामार कार्रवाई भी की है।इस दौरान कोदू प्रसाद तिवारी के पास से लाखों रुपए नगद सहित कई किलो सोने की सिल्लियां और जेवरात भी मिले है।कहा जा सकता है कि 2020 में ईओडब्ल्यू की ये सबसे बड़ी कार्यवाही है।ईओडब्ल्यू एसपी नीरज सोनी के मुताबिक कोदू प्रसाद तिवारी ने यह अनुपात महीन संपत्ति अपनी नौकरी के दौरान बनाई थी।अभी तक की जांच में तिवारी और उनके परिजनों के खाते में लाखों रुपए मिले हैं इसके अलावा कई मकान और पेट्रोल पंप भी तिवारी के नाम मिले हैं।कोदू गुरु प्रसाद तिवारी के पास पेट्रोल पंप और प्लाट के अलावा कई चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, पेट्रोल टैंकर और दो पहिया वाहन भी मिले हैं।ईओडब्ल्यू आगामी कार्यवाही में कोदू प्रसाद तिवारी और उनके परिजनों के बैंक खाते भी जाँच करेगी।अभी तक कि कार्यवाही में ईओडब्ल्यू ने कोदू प्रशाद के पेट्रोल पंप सील कर दिए है इसके अलावा सोने की सिल्लियां सहित जेवरात भी बरामद किए है। कहा जा सकता है कि मध्यप्रदेश में ईओडब्ल्यू की यह एक बड़ी कार्यवाही है इस कार्रवाई के बाद से अन्य विभागों में हड़कंप अभी मच गया है फिलहाल अब देखना होगा कि आगे की कार्यवाही में यू डब्ल्यू के हाथ क्या लगता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews