Jabalpur News : आबकारी विभाग ने पकड़ी 38 पेटी अवैध शराब, मामला दर्ज

लाइसेंसधारक को नोटिस जारी किया गया है और एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है, अगर जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।
jabalpur Excise Department

Jabalpur News : जबलपुर आबकारी विभाग की टीम ने आज मंगलवार को एक बड़ी कार्यवाही करते हुए विजयनगर स्थित शराब दुकान में दबिश देते हुए 38 पेटी अवैध शराब जप्त की गई है। जानकारी के मुताबिक इस शराब को दूसरे जिले से लाकर विजयनगर स्थित शासकीय दुकान में खपाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आबकारी विभाग की टीम ने 38 पेटी शराब जप्त कर लाइसेंसधारक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल सहायक आबकारी आयुक्त रविंद्र मानिकपुरी को मुख्य से सूचना मिली कि विजयनगर स्थित मां नर्मदा एसोसिएट लाइसेंसधारक की दुकान में अवैध शराब बेची जा रही थी और इस शराब का मिलन स्टॉक पर नहीं था, लिहाजा मौके पर पहुंची आबकारी विभाग की टीम ने दुकान के गोदाम से 38 पेटी शराब जब्त की, यह शराब अंग्रेजी एवं देशी है।

सहायक आबकारी आयुक्त ने बताया कि लाइसेंसधारक को नोटिस जारी किया गया है और एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है, अगर जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। उनका कहना है कि लाइसेंसधारक के इस कृत्य से शासन को राजस्व का नुकसान पहुंचा है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1019806736″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews