डनलप कंपनी के नाम से नकली गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश

डनलप कंपनी के नाम से नकली गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश

जबलपुर, संदीप कुमार। माढ़ोताल थाना पुलिस ने डनलप कंपनी के नाम से नकली गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारते हुए सैकड़ों नकली गद्दे बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस ने नकली गद्दे बनाने वाली मशीन भी जब्त की है।

ऑटो में भरकर दूसरे जिलों में की जाती थी गद्दों की सप्लाई
बुधवार देर शाम को माढ़ोताल पुलिस ने पाटन रोड स्थित एक दुकान पर जब दबिश दी तो वहां लोडिंग ऑटो में पुलिस को 108 गद्दे मिले। दुकान संचालक की पूछताछ में उसकी फैक्ट्री का खुलासा भी हुआ जहाँ पुलिस को 245 गद्दे मिले। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ने कारखाने में 6.24 लाख रु की मशीन भी लगाई थी और इसी से वह नामी कंपनी के नाम पर गद्दे तैयार किया करता था। 500 रुपए की लागत वाले गद्दे में आरोपी नामी कंपनी का रैपर लगाकर तीन हजार कीमत दर्शाता था। आरोपी पिछले तीन साल से ये कर रहा था और ढाई से तीन हजार रुपए में फेरी लगाकर बेचता था।

पाटन रोड पर तीन साल से संचालित थी फैक्ट्री-पुलिस को अब लगी भनक
जानकारी के मुताबिक माढ़ोताल पुलिस को सूचना मिली कि पाटन रोड पर आकांक्षा मार्केट में एक गोदाम में डनलप नाम से नकली गद्दे बन रहे है जिसके बाद जब पुलिस पहुंची तो वहां लोडिंग वाहन MP20 LB-0502 में 108 गद्दे लोड मिले, इसे मार्केट में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दुकान व कारखाना काे सील कर दिया है।

व्यापारी कपूरचंद जैन गिरफ्तार
सीएसपी गढ़ा तुषार सिंह ने बताया कि दुकान मालिक शिवनगर निवासी कपूरचंद जैन को गिरफ्तार किया गया है। वहीं लोडिंग ऑटो के ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है। कारखाने में 12 मजदूर काम करते हुए भी मिले, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कपूरचंद जैन पिछले तीन साल से नामी कंपनी के नाम पर नकली गद्दे बना रहा था। 300 से 500 रुपए वह मजदूरों को देता था और रोज 20 से 25 गद्दे बनाता था। एक गद्दा बनाने में उसका खर्च 500 रुपए पड़ता था। वहीं इस पर 3000 हजार रुपए की कीमत दर्शाता था। कारखाने में कुल 245 तैयार गद्दे मिले। सभी पर डनलप कंपनी का स्टीकर लगा था, स्टीकर वह दिल्ली से लाता था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews