जबलपुर में रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, मामला दर्ज

marpeet

Jabalpur News : जबलपुर में रुपए के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट कि ये घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में आज जमकर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक रांझी निवासी देव प्रकाश दुबे ने पिपरिया में रहने वाले राजेंद्र सोनी को मकान बनवाने के लिए करीब 2,00,000 रुपए का माल दिया था। राजेंद्र सोनी ने 50000 रुपए तो दे दिए लेकिन बाकी के डेढ़ लाख रुपए देने को लेकर लगातार हीलाहवाली कर रहे थे। मंगलवार को देव प्रकाश दुबे अपने कुछ साथियों के साथ जब राजेंद्र सोनी से पैसा लेने के लिए खमरिया पहुंचे, तो वहां पर दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया इसी विवाद में अन्य लोग भी शामिल हो गए। इसके बाद फिर दोनों ही पक्षों में जमकर लाठी और बेसबॉल चले। इस वारदात में दोनों ही पक्षों से करीब छह लोग घायल हुए हैं जिन्हें की अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। खमरिया थाना पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देव प्रकाश दुबे का कहना है कि राजेंद्र सोनी ने अपना मकान बनवाने के लिए 200000 रुपए का माल लिया था। 50000 तो मिल गए लेकिन डेढ़ लाख रुपए नहीं दिए जा रहे थे। अपना पैसा मांगने के लिए जब राजेंद्र सोनी के दुकान गए तो उनसे उन्होंने विवाद करना शुरू कर दिया। इधर राजेंद्र सोनी का कहना है कि मकान का सामान ठेकेदार ने दिया था और जो भी पैसों की बात थी वह ठेकेदार सी हुई थी। इसलिए देव प्रकाश दुबे को हम पैसा नहीं दे रहे थे लेकिन उन्होंने हमारे दुकान जाकर न सिर्फ मारपीट की बल्कि दुकान में रखे 50-60 हजार रुपए भी ले गए। फिलहाल खमरिया थाना पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews