
Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। जिससे इलाके में अफरा- तफरी मच गई। दरअसल, रद्दी चौकी में रहने वाले एहसास अली की गोदाम में सुबह अचानक ही भीषण आग लग गई। जिससे गोदाम में रखा लाखों रुपए का कबाड़ और एक ट्रक भी धू-धू कर जल गया। सूचना मिलते ही गोदाम मालिक भी मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही, फायर ब्रिगेड और पुलिस को भी सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची दमकल
जिसके बाद 4 दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर गोदाम में लगी आग को बुझाया। मामले को लेकर एहसास अली ने बताया कि बीती रात को वह अपना गोदाम बंद कर घर चले गए थे। जिन्हें आज सुबह सूचना दी गई कि गोदाम में आग लग गई है। जहां आकर उन्होंने देखा गोदाम के अंदर ही एक खड़ा ट्रक धू-धू कर जल रहा है। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने गोदाम में लगी आग पर काबू पाया।
[dgv_vimeo_video id=”798634355″]
जांच में जुटी पुलिस
वहीं, दमकल कर्मी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। गोदाम में रखा हुआ कबाड़ और ट्रक पूरी तरह से जल गया है। फिलहाल, पुलिस आग लगने कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
[dgv_vimeo_video id=”798636119″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

