पूर्व मंत्री विश्वास सांरग की बात पर वित्त मंत्री तरुण भनोट ने कही यह बात

पूर्व मंत्री विश्वास सांरग की बात पर वित्त मंत्री तरुण भनोट ने कही यह बात

जबलपुर।संदीप कुमार।

प्रदेश के पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल में होने वाले आईफा अवार्ड में आदिवासियों को फ्री में टिकट देने की सरकार से पेशकश की है। उनके इस बयान पर वित्त मंत्री तरुण भनोट ने तंज कसा है। मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि विश्वास सारंग मेरे अच्छे दोस्त है मैं उनसे मिलूंगा और उन्हें ढांढस बँधाऊँगा की सत्ता तो आती जाती रहती है दिल छोटा नही करना चाहिए।आप की सरकार 15 साल थी इंतजार करिए शायद फिर दोबारा मौका मिल जाए।

रही बात आईफा अवार्ड में फ्री टिकट देने की तो मैं अपनी क्षमता के अनुसार स्वयं टिकट खरीद कर हर वर्ग के अपने साथियों को दूँगा।पर जब प्रदेश में अच्छा काम हो रहा हो तो इसमें राजनीति नही करना चाहिए। इधर पीसीसी चीफ को लेकर विधायकों के ताल ठोकने पर भी वित्त मंत्री ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता को अधिकार है कि वह अपनी बातें सामने रखें। पर मैं कांग्रेस का छोटा सा कार्यकर्ता हूं और इस विषय में जो भी निर्णय होगा वह हाईकमान का होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews