केंद्रीय सुरक्षा संस्थान में खड़ी एम्बुलेंस में लगी आग, मचा हड़कंप

केंद्रीय सुरक्षा संस्थान में खड़ी एम्बुलेंस में लगी आग, मचा हड़कंप

जबलपुर। संदीप कुमांर।

केंद्रीय सुरक्षा संस्थान वाहन निर्माणी जबलपुर के अस्पताल में आज उस समय हड़कंप मच गया जब अस्पताल परिसर में खड़ी एक एम्बुलेंस में अचानक ही आग भड़क गई।एम्बुलेंस में लगी आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में आग ने अस्पताल परिषर को भी चपेट में ले लिया।आग लगने से पूरे अस्पताल में भगदड मच गई।इस अग्निकांड में एम्बुलेंस सहित वाहन खड़ा करने का परिषर भी पूरी तरह से जल गया।इस दौरान अस्पताल के कर्मचारी ओर आस पास रहने वाले परिवार में भी दहशत आ गई।आनन फानन में अस्पताल के कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुँचे दमकल वाहन ने आग को बुझाया।पर तब तक आग से पूरी एम्बुलेंस जलकर खाक हो चुकी थी।हालांकि एम्बुलेंस में आग कैसे लगी ये जानकारी अभी तक नही लग पाई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews