ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के आवास में खड़ी कार में लगी आग, बड़ी दुर्घटना टली

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के आवास में खड़ी कार में लगी आग, बड़ी दुर्घटना टली

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सरकारी आवासीय क्वाटर में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण पता नही चल पाया है पर जिस स्थान पर कार में आग लगी है वहाँ पर कई परिवार भी रहा करते थे, लिहाजा आग लगते ही आवासीय परिसर में भगदड़ की स्थिति बन गई। आनन फानन में स्थानीय लोगो ने फायर ब्रिगेड की सूचना दी और फिर मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कार में लगी आग पर काबू पाया।

ये भी देखिये – Chhatarpur : कांग्रेस नेता की हत्या का CCTV वीडियो सामने आया, परिजनों ने किया हंगामा

डीएससी जवान की बताई जा रही है कार
कार में आग लगने की घटना ईस्टलैंड खमरिया की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कार डीएससी (डिफेंस सिक्योरिटी कोर) में पदस्थ जवान की बताई जा रही है जो कि हाल ही में बरेली से ट्रांसफर होकर जबलपुर आया था। रात को जवान ने कार आवासीय परिसर के भीतर खड़ी की थी, देर रात पता चलता है कि अचनाक ही कार में आग लग गई है।

आवासीय परिसर में रहते हैं कई परिवार
ईस्टलेण्ड खमरिया के जिस फैमिली क्वाटर में आग लगी थी बताया जा रहा है कि वहाँ पर कई परिवार भी रहते है। अगर समय रहते कार में लगी आग पर काबू नही पाया जाता तो एक बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। फिलहाल आग पर काबू पाने के बाद खमरिया पुलिस को इस घटनाक्रम की सूचना दी गई और अब पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews