
Jabalpur News: जबलपुर में बीजेपी के बरगी मंडल उपाध्यक्ष संदीप माली के छोटे भाई छोटू माली के जन्मदिन के मौके पर जमकर हर्ष फायरिंग की गई। वहीं हर्ष फायरिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि करीब एक हफ्ते पहले बरगी में जब छोटू माली का जन्मदिन मनाया जा रहा तो उनके समर्थकों ने जमकर हर्ष फायरिंग की।
पुलिस ने कार्रवाई करने के कही बात
बता दें कि छोटू माली के जन्मदिन के मौके पर घर के बाहर टेंट लगाकर बड़े समारोह का आयोजन भी किया गया। जिसमें कई बंदूकधारी मौजूद रहे। वहीं सोशल मीडिया में जमकर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इस वीडियो की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। गौरतलब है कि बीजेपी बरगी मंडल उपाध्यक्ष संदीप माली के भाई छोटू मलिक के खिलाफ आधे दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले भी दर्ज है। जानकारी के मुताबिक छोटू माली के जन्मदिन के मौके पर उनके बंदूकधारी समर्थकों ने छोटू माली के साथ केक काटा और उसके बाद कार्यक्रम में जमकर हर्ष फायरिंग की गई। वहीं फायरिंग का यह वीडियो सामने आने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दूबे का कहना है कि पुलिस के संज्ञान में यह वीडियो आया है। जिसकी जांच के लिए बरगी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर कार्यवाही भी की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”904714718″]
जबलपुर में संदीप कुमार की रिपोर्ट
