जबलपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल चायनीज लहसुन जब्त

निरीक्षण के समय पाया कि गोदाम में लहसुन कुछ अलग है। जांच करने पर पता चला कि यह लहसुन प्रोसेस ऑफ चायनीज है। फिलहाल, टीम द्वारा जांच-पड़ताल शुरू की जा चुकी है।
Jabalpur News

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा दमोह नाका स्थित कृषि उपज मंडी में कार्रवाई की गई। इस दौरान बाबू सलाम एंड कंपनी की दुकान से दो क्विंटल चायनीज लहसुन जब्त किया। इससे पूरे मंडी में सनसनी फैल गई। फिलहाल, टीम द्वारा जांच-पड़ताल शुरू की जा चुकी है।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ मंडी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पांच दुकानों की जांच की गई। जिसमें बाबू सलाम एंड कंपनी के गोदाम में रखा गया लहसुन संदिग्ध पाया गया, जिसकी जांच करने पर यह प्रोसेस ऑफ चायनीज निकला।

लंबे समय से चल रहा कारोबार

बता दें कि दुकान में आलू, प्याज और लहसुन रखा हुआ था। निरीक्षण के समय पाया कि गोदाम में लहसुन कुछ अलग है। जांच करने पर पता चला कि यह लहसुन प्रोसेस ऑफ चायनीज है। सूत्रों के अनुसार, बाबू सलाम एंड कंपनी लंबे समय से लहसुन का कारोबार कर रही है।

जांच जारी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, यह चायनीज लहसुन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। दुकान संचालक ने पूछताछ करने पर अधिकारियों को एक बिल दिया, जो अरविंद कुमार नाम के व्यक्ति का है। इस 14 बोरियों में रखे दो क्विंटल लहसुन की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। टीम अब यह जांच कर रही है कि यह लहसुन कहां से आया और गुड फार्मार ब्रांड का नाम बोरी पर क्यों लिखा है।

जबलपुर, संदीप कुमार

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews