
जबलपुर,संदीप कुमार। आईसीसी T-20 विश्व कप क्रिकेट मैच हिंदुस्तान-पाकिस्तान का शुरू हो चुका है। पूरे देश के क्रिकेट समर्थक इस मैच पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। मध्यप्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में भी भारतीय क्रिकेट टीम के समर्थक भारत की जीत के लिए दुआएं कर रहे हैं। जबलपुर मे मुस्लिम भाइयों ने आज कचहरी वाले बाबा की दरगाह के सामने भारत की जीत के लिए दुआ की।
यह भी पढ़े…कोरोना काल में माता-पिता को खो चुके विधायक ने इस वर्ष बच्चों के साथ अनोखे तरीके से मनाई दिवाली
मुस्लिम भाइयों ने कचहरी वाले बाबा से दुआ मे मांगा हैं कि भारत आज ना सिर्फ पाकिस्तान पर जीत हासिल करे बल्कि चारों खाने उसे चित भी कर दे। भारत-पाकिस्तान मैच के लिए जबलपुर में भी भारी उत्साह है। कल दीपावली और आज भारत पाकिस्तान का मैच, ऐसे में भारत की जीत पर 2 दिन दीपावली मनेगी। भारतीय क्रिकेट टीम के समर्थक मुस्लिम भाइयों ने कचहरी वाले बाबा के सामने दुआ कर भारत की जीत की कामना की है। कचहरी वाले बाबा के खादिम चंगेज खान ने बताया कि बाबा साहब के यहां जो भी मुरादे मांगी जाती हैं वह पूरी होती हैं और आज हमने भी भारत की जीत के लिए दुआ की है।
[dgv_vimeo_video id=”763075634″]
