
Indore police arrested a chain snatcher.
Jabalpur News : जबलपुर के COD ( सेंट्रल ऑडनेंस डिपो) सोसाइटी में लोन की राशी में फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। जिससे लेकर रांझी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोसायटी के कैशियर सुरेश शाह को गिरफ्तार किया है। वहीं, सोसायटी के अध्यक्ष प्रेम किशोर तिवारी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
ऐसे हुआ खुलासा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व अध्यक्ष प्रेम किशोर तिवारी ने सोसायटी के सदस्यों के नाम से लाखों रुपए का लोन निकाल कर रखा था। जिसका खुलासा उस वक्त हुआ जब कर्मचारियों को सोसाइटी से लोन की राशि जमा करने का नोटिस भेजा गया। बता दें कि आरोपी प्रेम साल 2022 से पहले तक सीओडी वेलफेयर सोसाइटी में अध्यक्ष के पद पर पदस्थ थे। इस दौरान तत्कालीन पूर्व प्रबंधक वीएम नायर, पूर्व प्रबंधक और कैशियर सुरेश शाह से मिलीभगत से दर्जनों कर्मचारियों के नाम पर लोन लिया और लाखों की राशि हजम कर ली।
तीन लोगों की थी मिलीभगत
सोसायटी के सदस्य गणेश, उमेश और मुकेश समेत जब अन्य को सोसायटी से नोटिस जारी कर लोन की राशि जमा करने के निर्देश दिए गए तो तीनों ने बताया कि जब उन्होंने लोन लिया ही नहीं तो वह लोन क्यों जमा करेंगे। इसके बाद तीनों सोसायटी पहुंचे तो पता चला कि प्रेम किशोर के कार्यकाल के दौरान लोन की राशि जारी हुई थी। सोसायटी के सदस्यों की शिकायत पर रांझी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

