पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने हरदा में हुई दुर्घटना पर जताया दुख, बोलीं- “ये आतंकी घटना भी हो सकती है”

Uma Bharti

Jabalpur News: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार की देर रात डिंडोरी से भोपाल जाते समय जबलपुर की भेड़ाघाट पहुंची। इस दौरान उन्होंने हरदा में हुई घटना पर दुख प्रकट कर कहा कि ये बड़ी घटना है, जोकि आतंकी भी हो सकती है। साथ ही कहा कि हादसे की सरकार गंभीरता से जांच कर रही है।

हरदा हमेशा सिमी का गढ़ रहा है- उमा भारती

उमा भारती ने कहा कि हरदा हमेशा से ही सिमी (स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) का गढ़ रहा है। पहले भी इस इलाके में सिमी के लोगों की गतिविधियां रही हैं। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जांच भी करवा रहे हैं। इस हादसे में जो भी मृतक हैं उनके परिजनों के साथ मेरी पूरी सहानुभूति है। साथ ही कहा कि पूरे घटनाक्रम की इंटेलीजेंस जांच कर रही है। वहीं उमा भारती ने कहा कि इसे झुठलाया नहीं जा सकता है कि लंबे समय से यहां पर अवैध बारूद को रखा जा रहा था. सामग्रियां जुटाई जा रहीं थी। जिसको लेकर गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”910818169″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews