कोरोना काल में भाजपा की सभा पर पूर्व मंत्री का हमला, बोले ‘जनता चुनाव में सबक सिखाएगी’

कोरोना काल में भाजपा की सभा पर पूर्व मंत्री का हमला, बोले ‘जनता चुनाव में सबक सिखाएगी’

जबलपुर, संदीप कुमार
आज ग्वालियर में हुई भाजपा की चुनावी सभा पर पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने जमकर निशाना साधा है| जबलपुर में कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि चंबल की धरती की तासीर बगावती है जो छल प्रपंच और धोखा बर्दाश्त नहीं करती| लखन ने कहा कि शिवराज और महाराज को चंबल की जनता से ही करारा जवाब मिलेगा|

पूर्व मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में चंबल की जनता भी पलायन-बेरोज़गारी की समस्या से परेशान थी लेकिन अब चुनाव पास देखकर भाजपा नेताओं को चंबल की याद आई है… लखन ने कहा कि चंबल की भी जनता कोरोनाकाल में मिली त्रासदी को नहीं भुला पाएगी और चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी| इधर भाजपा के सदस्यता अभियान पर लखन घनघोरिया ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि आज भी 75 से 80 प्रतिशत कार्यकर्ता ऐसे हैं जिनके डीएनए में कांग्रेस है और वो किसी भी कीमत पर भाजपा में शामिल नहीं होंगे|

लखन घनघोरिया ने कहा कि चंबल में भाजपा उम्मीदवारों को भाजपा के ही स्थानीय नेता सबक सिखाएंगे जिनमें दलबदल की राजनीति को लेकर ख़ासा असंतोष है| पूर्व मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि सांप और नेवले की दोस्ती ना तो ज्यादा दिन चल सकती है और ना उऩ्हें कैडर में बांधा जा सकता है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews