शादी के नाम से करते थे फ्रॉड, लुटेरी दुल्हन समेत पूरे गिरोह का पर्दाफाश

शादी के नाम से करते थे फ्रॉड, लुटेरी दुल्हन समेत पूरे गिरोह का पर्दाफाश

जबलपुर/संदीप कुमार

जिले से एक मामला सामने आया है, जिसने बॉलीवुड की सारी शातिर कहानियों को फेल कर दिया है। बुधवार को जबलपुर पुलिस ने ऐसे शातिर गिरोह का भांडाफोड़ा है जो फर्जी शादी कराता था। ये गिरोह उन लोगों को अपना शिकार  बनाता था जिनकी शादी नहीं हो रही थी। ये गैंग युवती के परिजन बनकर युवक को युवती से मिलवाता था और फिर अच्छी खासी रकम वसूल कर एक दो दिन  में लड़की को लेकर वहां से रफूचक्कर हो जाता था।

लाल सिंह ठाकुर है मास्टरमाइंड, कुछ इस तरह से करवाता था विवाह

लाल सिंह ठाकुर और उसका गिरोह कुछ इस तरह से लोगों को ठगने का काम किया करता था कि लोग समझ ही नहीं पाते थे।गिरोह का मुखिया लाल सिंह शादी करवाने के बाद उस महिला को उसका हिस्सा देकर दूसरे युवक की तलाश में जुट जाते थे। लाल जी महिला का कभी भाई तो कभी पिता तो कभी मामा बन जाया करता था।

पिछले आठ माह से जबलपुर और आसपास के जिले में सक्रिय था गिरोह

लाल जी ठाकुर अपने गिरोह को बीते आठ माह से तैयार करने में जुटा था। हाल ही में जब ये गिरोह तैयार हुआ तो उसने उम्रदराज और जिनकी शादी नहीं हो रही है उनको निशाना बनाना शुरू कर दिया। आज ये गिरोह जबलपुर सहित-कटनी, दमोह, नरसिंहपुर में पूरी तरह से सक्रिय था।

पुलिस गिरफ्त में आए गिरोह का सदस्य,सरगना फरार

जबलपुर निवासी एक महिला की शिकायत पर जाँच कर रही हनुमानताल थाना पुलिस ने शुरुआत में एक महिला की गुमशुदगी से इस मामले की जांच शुरू की थी, जैसे-जैसे  जाँच आगे बढ़ती गई वैसे वैसे गिरोह का भंडाफोड़ होता गया।

गिरोह ठगी में सोशल मीडिया का लेता था सहारा

सीएसपी अखिलेश गौर के मुताबिक इस गिरोह की एक अलग ही दुनिया थी।गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया के माध्यम युवकों को लड़की की तस्वीर दिखाते थे और जब शादी की बात आती थी तो लाल जी ये कहकर लड़के के परिवार वालो से रुपए ले लेते थे कि लड़की के परिवार वाले गरीब घर से है। विवाह के लिए समान खरीदने के लिए उनके पास पैसे नही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews