मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जांच में पता चला कि हिमांशु और नीलचंद ने योजनाबद्ध तरीके से दोनों को पहले तो हाई कोर्ट में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और फिर उनसे करीब 10 लाख रुपए ले लिए,दोनों शातिर ठग हैं ।
Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

जबलपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों से लाखों रुपए लेकर उन्हें ठगने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ओमती पुलिस की गिरफ्त में आए ठग उड़िया मोहल्ले के है, जिन्होंने सहायक ग्रेड 2 और 3 में नौकरी लगवाने के नाम पर 2021-22 में पैसे लिए थे, पर आज तक उनकी नौकरी नहीं लगी।

पीड़ितों ने ओमती थाना पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि आरोपियों ने अभी तक करीब 10 लाख रुपए ले चुके है, हर बार नौकरी का झांसा देते है। जबलपुर निवासी दो फरियादियों की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को उड़िया मोहल्ला निवासी हिमांशु यादव और नीलचंद यादव को गिरफ्तार किया है, जहां दोनों का आज कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

मेरी पहचान है हाईकोर्ट में नौकरी लग जाएगी

जबलपुर के ग्वारीघाट और गोरखपुर निवासी विनोद सेन और रामप्रसाद सेन की 2021 में हिमांशु यादव से दोस्ती हुई थी। मुलाकात के दौरान हिमांशु ने बताया कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सहायक ग्रेड 2-3 की वैकेंसी निकली है, वहां मेरी अच्छी पहचान है, चाहे तो मैं आपकी नौकरी लगवा सकता हूं, पर उसके लिए 5-5 लाख रुपए देना होगा। दोनों हिमांशु की बातों में आ गए, जिसके बाद हिमांशु ने अपने एक साथी नीलचंद यादव से विनोद और रामप्रसाद को मिलवाया। दोनों ने हाई कोर्ट में नौकरी के लिए फर्जी फार्म भरवाए और कहा कि अब रुपए की व्यवस्था कर लो, जल्द ही जॉइनिंग लेटर मिल जाएगा।

8 लाख रुपए दिए पर नौकरी नहीं लगी

हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी पाने के लिए विनोद सेन ने 3 लाख 54 हजार और रामप्रसाद ने करीब साढ़े 5 लाख रुपए दे दिए। रुपए दिए दो साल से अधिक का समय बीत गया, पर नौकरी नहीं लगी। जब कभी भी विनोद और रामप्रसाद हिमांशु के यातायात पुलिस थाना स्थित आफिस जाते तो वह यह कह देता कि प्रक्रिया में है, जल्द ही काॅल आ जाएगा। रुपए दिए जब दो साल से अधिक का समय बीत गया, और नौकरी नहीं मिली तो दोनों फरियादियों ने ओमती थाने में हिमांशु और नीलचंद यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

जांच में खुलासा हुआ शातिर ठग है दोनों 

ओमती सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया कि 2021-22 में दिए गए करीब 10 लाख रुपए की शिकायत फरियादियों ने 2024 में की थी। पुलिस लगातार इसकी जांच कर रही थी। शिकायतकर्ता और फरियादियों की बयान लिए गए। जांच में पता चला कि हिमांशु और नीलचंद ने योजनाबद्ध तरीके से दोनों को पहले तो हाई कोर्ट में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और फिर उनसे करीब 10 लाख रुपए ले लिए,दोनों शातिर ठग हैं । शनिवार को ओमती थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है और जेल भेज दिया है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews