
Jabalpur News : जबलपुर जिला अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती की वहां के बॉथरूम में बंद हो गई। जिसके बाद वो चिल्लाने लगी। जिसकी आवाज सुनकर अस्पताल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां युवती दीवार के ऊपर चढ़कर बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी। जिसे देखते ही अस्पताल के कर्मियों ने युवती को बाहर की तरफ नीचे उतारा। जिसके बाद युवती ने राहत की सांस ली। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
कैसे हुई घटना?
मिली जानकारी के अनुसार, युवती परिजनों के साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल की ओपीडी पहुंची थी। इस दौरान वह ओपीडी के पास बनी महिला टॉयलेट गई। तभी किसी ने बॉथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। पहले तो युवती ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। जिसके बाद वो आवाजें लगाने लगी लेकिन जब बहुत देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो युवती ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया था।
[dgv_vimeo_video id=”894850135″]
उप सिविल सर्जन ने क्या कहा?
हालांकि, युवती को किसने टॉयलेट में बंद किया था। इस बात का पता नहीं चल सका है। लिहाजा जिला अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, जिला अस्पताल के उप सिविल सर्जन डॉ. पंकज ग्रोवर का कहना है कि युवती को टॉयलेट में बंद करने की घटना की जानकारी उन्हें लगी है जो कि बहुत शर्मनाक है। जिसका कॉरिडोर में लगे सीसीटीवी कैमरों से पता लगाया जाएगा। जिसने युवती के साथ इस तरह की हरकत की है, उसके खिलाफ जांच के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”894852902″]
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

