
Jabalpur News : जबलपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक कार ने सड़क किनारे खड़े एक मालवाहक ऑटो और एक कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, एक्सीडेंट करने वाला कार चालक अपनी गाड़ी को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”911815575″]
पुलिस की कार्रवाई जारी
दरअसल, हादसा गोराबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलहरी का है। घटना के संबंध में टीआई लवकेश उपाध्याय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इलाके में एक्सीडेंट हो गया हुई। जिसमें एक कार और एक ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंट वाली कार का नंबर एमपी 20 सी एल 8839 है, जो किया कंपनी की सेल्टोस कार है।
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

