शासकीय अधिवक्ता पद से हटाने के मामले पर HC ने वकीलों को दी राहत, सरकार से मांगा जवाब

जबलपुर हाईकोर्ट

जबलपुर/संदीप कुमार

शिवराज सरकार द्वारा शासकीय अधिवक्ताओं के पद से हटाए गए वकीलों की याचिका पर सुनवाई करते हुए जबलपुर हाईकोर्ट ने एक अहम आदेश सुनाया है। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि शिवराज सरकार द्वारा शासकीय अधिवक्ताओं के पदों पर की जा रही नई नियुक्तियां अब हाईकोर्ट के फैसले के अधीन रहेंगी। हाईकोर्ट ने मामले पर राज्य सरकार से विस्तृत जवाब भी मांगा है और सरकार को जवाब देने के लिए 10 दिनों की मोहलत दी है।

दरअसल कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के महाधिवक्ता की टीम में कई शासकीय अधिवक्ताओं को नियुक्त किया था लेकिन प्रदेश की सत्ता बदलने के बाद शिवराज सरकार ने शासकीय वकीलों को उनके पदों से हटा दिया और पदों पर नई नियुक्तियां शुरु कर दी। कमलनाथ सरकार में नियुक्त हुए शासकीय वकीलों ने अपना कार्यकाल बचा होने के बाद भी पदों से हटाए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी और इस प्रक्रिया को असंवैधानिक बताया था। फिलहाल जबलपुर हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को एक अंतरिम राहत दी है। हाईकोर्ट ने एक अंतरिम आदेश सुनाते हुए शासकीय अधिवक्ताओं के पदों पर होने वाली नई नियुक्तियों को इस याचिका पर अपने फैसले के अधीन रख दिया है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूरे मामले पर 10 दिनों में विस्तृत जवाब मांगा है जिसके बाद याचिका पर अगली सुनवाई की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews