खदान को लेकर खनिज और वन विभाग आमने सामने, HC ने दिया पुनर्विचार का आदेश

खदान को लेकर खनिज और वन विभाग आमने सामने, HC ने दिया पुनर्विचार का आदेश

संदीप कुमार/जबलपुर। बांधवगढ़ के कोर एरिया में खनिज विभाग ने फ्लैग स्टोन की खदान स्वीकृत की थी। वन विभाग की आपत्ति के बाद भी खनिज विभाग ने इस खदान को स्वीकृत किया। इसके खिलाफ सतना निवासी शरद सिंह ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जनहित याचिका लगाई थी। इस मामले पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से लीज पर पुनर्विचार करने का आदेश दिया है। जब तक इस मामले का निराकरण नहीं होता तब तक उस खदान में माइनिंग नहीं की जा सकेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews