MP में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, इलाज के अभाव में मरीज की मौत के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार

jabalpur hospital

Jabalpur News : मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार दम तोड़ती नजर आ रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था की उस समय पोल खुल गई जब जबलपुर के जिला चिकित्सालय के बाहर दिलीप सोनी नामक एक मरीज को इलाज ने अभाव में दम तोड़ दिया।

बता दें कि दिलीप सोनी पिछले तीन माह से शासकीय जिला चिकित्सालय के बाहर डॉक्टरों और नर्स से भर्ती करने की गुहार लगाता रहा। डॉक्टरों ने जब उसे भर्ती नहीं किया गया तो आख़िरकार उसने जीवन से हार मानकर दम तोड़ दिया। जिला चिकित्सालय प्रबंधन का दिल इतना सब होने के बाद भी पिघला। लाश अस्पताल के बाहर पड़ी अपने अंतिम संस्कार का इंतजार करती रही। प्रबंधन ने लाश को भी मर्चुरी में रखने की जरा सा भी साहस नहीं दिखाया।

मृतक के परिजनों ने हिन्दू रीति रिवाज से किया अंतिम संस्कार

गरीब नवाज कमेटी के इनायत अली को जब इस बात की सूचना मिली। इनायत ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मृतक के परिजनों को बुलाया और हिन्दू रीति रिवाज से मृतक का अंतिम संस्कार करवाया। मृतक सागर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews