
Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ी जानकारी सामने आई है, जहां खेत में लगी मशीन निकालने पहुंचे एक अधेड़ पर दर्जनभर कुत्तों के झुंड ने अधेड़ पर हमला कर दिया। जिसके कारण वो जमीन पर गिर गया। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल, डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज जारी है।
ग्राम बारहा का मामला
दरअसल, मामला बरगी के ग्राम बारहा का है। जब पीडि़त परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके परिवार के दो लोग मशीन निकालने अपने खेत में गए हुए थे। तभी अचानक बगल वाले खेत में करीब बीस कुत्ते वहां आए और उन्होनें दोनों पर हमला कर दिया। हमले में वृद्व घायल हो गया तो वहीं अधेड़ की हालत कुत्तों ने नोचकर अत्यंत दयनीय कर दी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

