
Jabalpur News : जबलपुर गोटेगांव निवासी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुयाई रंजीत पटेल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि सोशल मीडिया बिना जांच परखे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ वीडियो प्रचारित कर रहा है, याचिका में आरोप लगाया गया कि पूर्व विधायक आरडी प्रजापति की विवादित टिप्पणी का कंटेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जबकि नियम के मुताबिक बिना जांच परख कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित नहीं किया जाना चाहिए।
कोर्ट ने फेसबुक मेटा कम्पनी की अपील ख़ारिज की
बता दें कि याचिका पर सुनवाई हुई जिसमें फेसबुक ने जवाब दिया कि इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं है। हाईकोर्ट ने फेसबुक मेटा कम्पनी की अपील ख़ारिज करते हुए कहा कि अपने प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक कंटेंट को रोकने की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता पंकज दुबे की दलील सुनने के बाद हाईकोर्ट चीफ जस्टिस रवि मलिमथ और जस्टिस विशाल मिश्रा की डिवीजन बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा कि फेसबुक की याचिका की अपील को खारिज करते हुए झटका दिया है।
गौरतलब है कि धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के एक शिष्य रंजीत सिंह पटेल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि फेसबुक सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शास्त्री के खिलाफ अनर्गल बयान वाले कंटेंट वायरल हो रहे हैं जिनसे याचिकाकर्ता की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने फेसबुक, गूगल, यूट्यूब को पण्डित शास्त्री पर बयानबाजी के आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन फेसबुक कंपनी ने मामले पर हाईकोर्ट में एक अपील दायर कर दी थी। अब हाईकोर्ट ने फेसबुक को आपत्तिजनक कंटेंट्स के लिए जिम्मेदार मानते हुए उसकी अपील खारिज कर दी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
