Jabalpur Road Accident : जबलपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया है। जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोबाइल खरीदने आए थे जबलपुर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रांझी निवासी रोहित केवट और वीरेंद्र सिंह ठाकुर शुक्रवार की रात मोबाइल खरीदने जबलपुर आए हुए थे। वापस लौटते समय रिज रोड़ के पास कर्नल स्वामी भटनागर ने पीछे से बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वीरेंद्र के सिर और पैर में चोट आई है। घायल वीरेंद्र भाजपा पार्षद संतोषी ठाकुर का बेटा है। कार को कर्नल स्वामी भटनागर चला रहे थे।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

