Jabalpur News: जबलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को रौंदा, एक की मौत, 1 घायल

Accident

Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक बार तेज रफ्तार का कहर मेडिकल कालेज़ मे पढ़ने वाले छात्रों पर भारी पड़ा। बता दें देर रात नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज़ मे पढ़ने वाले एमबीबीएस के दो छात्रों को ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, आनन- फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया।

अन्ध्मूक बाईपास का मामला

दरअसल, जबलपुर के अन्ध्मूक बाईपास पर देर रात एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। बता दें दोनों ही मेडिकल के छात्र है। जिसमें से एक की मौत हो गई है जो कि शहडोल जिले का रहने वाली थी जबकि रीवा निवासी छात्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मेडिकल स्टूडेंट भेड़ाघाट तरफ से बाइक में सवार होकर वापस मेडिकल कालेज़ हॉस्टल आ रहे थे, उसी दौरान अंधमूक बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने मुड़ते समय दोनों को रौंद दिया।

ट्रक चालक फरार

हादसे के बाद आनन- फानन में स्थानीय लोगों ने गढ़ा पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस दोनों छात्रों को मेडिकल कॉलेज लेकर आई जहां पर की डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, डॉक्टरों द्वारा छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे के बाद भीड़ बढ़ती देख ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

गढ़ा थाना प्रभारी ने दी जानकारी

वहीं, गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले एमबीबीएस थर्ड ईयर के छात्र बाइक में सवार होकर बुधवार की रात भेड़ाघाट होटल से खाना खाकर वापस लौट कर आ रहे थे, उसी दौरान तेज़ रफ्तार ट्रक अंधमूक बाईपास से मुड़ने के दौरान बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि देखने वालों की रूह कांप उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 100 मीटर तक शरीर के टुकड़े और खून फैला हुआ था। लोगों की सूचना पर गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। फिलहाल, पुलिस टोल नाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews