विपक्षियों से बोले शाह, ‘जनता की आवाज समझिए वरना जितने बचे-कुचे हो वो भी खत्म हो जाओगे’

विपक्षियों से बोले शाह, ‘जनता की आवाज समझिए वरना जितने बचे-कुचे हो वो भी खत्म हो जाओगे’

जबलपुर| नागरिकता संशोधन कानून(CAA) के समर्थन में सभा करने जबलपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विरोधियों पर जमकर बरसे| उन्होंने कहा कि भाजपा नागरिकता संशोधन कानून पर जनजागरण चला रही है। यह इसलिए चलाना पड़ रहा है कि क्योंकि विपक्ष में बैठे लोगों सीएए को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। अमित शाह ने कहा मैं विपक्षियों को कहना चाहता हूं कि देश की जनता की आवाज समझिए वरना जितने बचे-कुचे हो वो भी खत्म हो जाओगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा मैं यहां चैलेंज करना चाहता हूं राहुल गांधी और ममता बनर्जी को कि सीएए में किसी की नागरिकता जाने के लिए कहाँ लिखा है यह बताएं। उन्होंने कहा आस-पास के देशों में अल्पसंख्याकों का भारत स्वागत करेगा और उन्हें नागरिकता देगा। मैं आंख के अंधे और कान बेहरे कांग्रेस के नेताओं को यह पूछना चाहता हूं कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में बहुत कम अल्पसंख्यक बचे हैं। जो पहले वहां थे वो कहां गए। पाकिस्तान में उनके साथ जो जुल्म हो रहा है, उसकी वजह से वे भारत आना चाहते हैं। 

शाह ने कहा महात्मा गांधी ने भी कहा था कि पाकिस्तान में बसे अल्प संख्यक अगर भारत आना चाहें तो वे आ सकते हैं, भारत उनका ध्यान रखेगा। सभी नेताओं ने यह बात कही हैं, लेकिन राहुल गांधी यह मानने को तैयार नहीं हैं। वे गांधी जी की बात भी नहीं मानते।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews