6 साल की मासूम के सामने युवक ने घोटा पत्नी का गला, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पाली में 13 साल पुरानी रंजिश में हुई अंधी हत्या का खुलासा

Jabalpur Crime News: जबलपुर के मंझौली के सुनवानी में एक युवक ने अपनी 6 साल की मासूम बेटी के सामने पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी। व्यक्ति का रात में अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिस पर उसने महिला का हाथ तोड़ दिया था। सुबह वापस बहसबाजी हुई और गुस्से में आकर युवक ने पत्नी का गला दबा दिया। पुलिस ने मासूम से घटना के बारे में जानकारी लेकर आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक दंपति ने लव मैरिज की थी और इनका 8 साल का बेटा और 6 साल की बेटी है। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत होने की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पर महिला का शव कमरे में पड़ा हुआ था और शरीर पर चोट के निशान नजर आ रहे थे। बारीकी से जांच करने पर दाएं हाथ में फैक्चर भी दिखाई दे रहा था।

पुलिस ने जब इस बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की तो 6 साल की मासूम ने बताया कि वह रात को अपनी दादी के घर पर सोने के लिए गई थी। सुबह जब वापस लौटी तो पिता ने मां को चाय बनाने के लिए कहा जिस पर मां ने माना कर दिया। इस बात से पिता नाराज हो गए और मां के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए उनका गला दबा दिया।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी रात में नशे में धुत होकर घर आया था। उसने खाना बनाने की बात पर पत्नी से वाद-विवाद करते हुए मारपीट की और महिला का हाथ तोड़ दिया। इसके बाद वह घसीट कर अपनी पत्नी को अंदर ले गया और उसे वहीं छोड़ दिया। अगले दिन उसने मासूम के सामने अपनी पत्नी की जान ले ली।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews