प्रेमी के साथ मिलकर पति से ही ठगे 38 लाख, ससुराल में आशिक को बताया भाई, दोनों गिरफ्तार, पति को सरकारी नौकरी का दिया था झांसा

आदित्य ने आकाश से पैसे मांगे तो उसने पैसे खर्च हो जाने की बात कही और पैसे लौटाने में असमर्थता जाहिर की, जिसके बाद आदित्य ने अपनी पत्नी और आकाश के खिलाफ मदन महल थाने में FIR दर्ज कराई है।
Srinivas Lewis arrest

सांकेतिक तस्वीर

JABALPUR NEWS : जबलपुर में कुछ दिन पहले एक मामलें ने लोगों को हैरान का दिया दरस यहाँ पत्नी ने ही अपने पति को लाखों का चूना लगा दिया। मदन महल थाने में पति ने अपनी ही पत्नी और उसके साथी के खिलाफ 38 लाख रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

आरोपी पत्नी 

यह था मामला 

पुलिस के अनुसार मामला पति की सरकारी नौकरी लगवाने से जुड़ा हुआ है, जानकारी के मुताबिक राइट टाउन निवासी आदित्य मिश्रा की शादी नरसिंहपुर निवासी युवती से वर्ष 2021 में हुई थी, आदित्य का परिवार कृषि करता है और पढ़ाई पूरी करने के बाद कई बार प्रयास करने पर भी उसकी नौकरी नहीं लगी, शादी के बाद आदित्य की पत्नी के चचेरे भाई आकाश ने उसकी संविदा वर्ग 2 में नौकरी लगवाने की बात कही, नौकरी लगवाने के लिए आकाश ने मार्कशीट सहित अन्य दस्तावेजों के अलावा पैसे भी मांगे। आकाश पर भरोसा करके जहां उसकी बहन यानी आदित्य की पत्नी ने पैसे तो दिलवाए ही साथ ही लाखों रुपए कीमत के अपने जेवर भी खुर्द बुर्द कर दिए, करीब 4 साल में आदित्य ने अपनी पत्नी और आकाश को करीब 38 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए, जो आकाश के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे, लेकिन आज तक ना तो नौकरी लगी और ना ही दिए गए पैसों का कोई हिसाब किताब मिला।

आरोपी प्रेमी आकाश 

ऐसे हुआ खुलासा 

जब आदित्य ने आकाश से पैसे मांगे तो उसने पैसे खर्च हो जाने की बात कही और पैसे लौटाने में असमर्थता जाहिर की, जिसके बाद आदित्य ने अपनी पत्नी और आकाश के खिलाफ मदन महल थाने में FIR दर्ज कराई है। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है, जिसके पहले चरण में दोनों भाई बहनों को पूछताछ करने के लिए बुलाया गया है। लेकिन यहाँ पुलिस के सामने हुए नये खुलासे ने खुद पुलिस को चौंका दिया।

बहन-भाई निकले बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड 

आकाश और उसकी कथित बहन दोनों बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड निकले, दोनों ही आरोपी फरार चल रहे थे जिनको मदन महल पुलिस ने नरसिंहपुर से गिरफ्तार कर लिया है  जिनके कब्जे से 1 लाख रुपए नगद और एक  कार और  6 तोले सोने के जेवर बरामद हुए हैं।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews