Jabalpur News: पैसे देने से मना करने पर चाकू मारकर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

mp police

Jabalpur News : जबलपुर में एक बदमाश ने नशा करने के लिए युवक से पैसे मांगे। जब युवक ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो बदमाश गुस्से में चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया। जिसकी जानकारी लगते ही घायल युवक के परिजनों ने पहले तो घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। उसके बाद हमला करने वाले आरोपी की तलाश में जुट गए। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों ने आरोपी को चार खंबा के पास पकड़ा और उसे भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पाते ही हनुमानताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ही मामलों में शिकायत दर्ज कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात मंडी मदार टेकरी में रहने वाले सलमान नाम के बदमाश ने आमीन से नशे के लिए पैसे मांगे। आमीन के मना करने पर सलमान ने चाकू से वार करते हुए उसे घायल कर दिया। वहीं, आमीन के परिवार वालों ने इलाज के बाद सलमान को पकड़कर चाकू मारा।

[dgv_vimeo_video id=”858549552″]

बदमाश का आतंक

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बदमाश सलमान का काफी आतंक था। उसके आतंक से हर कोई डरता था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल, हनुमानताल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हर पहलुओं को खंगाल रही है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews