International Yoga Day: MP की वाटर गर्ल ने बताया योग का महत्व, दी शुभकामनाएं

International Yoga Day: MP की वाटर गर्ल ने बताया योग का महत्व, दी शुभकामनाएं

जबलपुर।संदीप कुमार

शरीर को अगर स्वस्थ रखना है तो योग करिए क्योंकि योग ही मानसिक और सारे रूप से व्यक्ति को तंदुरुस्त बनाता है योगा का अभ्यास करना किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए लाभदायक है। यही वजह है कि केंद्र सरकार भी युवकों महत्व समझाने के लिए 21 मई को योग दिवस के रूप में मनाती आ रही है।

योग के रूप में मध्यप्रदेश में ख्याति बना चुकी गंगा चक्रवर्ती को आज वाटर गर्ल के नाम से जाना जाता है। गंगा जमीन के साथ-साथ पानी में भी योग करने में निपुण है। अपनी बॉडी को यह योग ट्रेनर आराम से पानी में तैरा सकती है। गंगा का कहना है कि आज योग करना सबके लिए जरूरी है जो योगा कर रहे हैं उनकी उम्र भी बढ़ रही है। जो जितना योग करता है वह उतनी ज्यादा उम्र तक जीवित रहता है।

उन्होंने कहा कि आज के युग में योगा सभी को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप 15 मिनट का समय निकालकर सूर्य नमस्कार भी कर रहे हैं तो यह आपके शरीर के लिए फायदेमंद है।वहीं उन्होंने पानी के योगा को भी स्वस्थ रहने के लिए एक बेहतर उपाय बताया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews