IRCTC का MP के यात्रियों को तोहफा, स्वदेश दर्शन पर्यटक ट्रेन कराएगी धार्मिक स्थलों की यात्रा

अहमदाबाद-दानापुर-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, पश्चिम मध्य रेलवे के संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा एवं सतना स्टेशनों पर ठहराव

जबलपुर, संदीप कुमार। IRCTC यानि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने स्वदेश दर्शन विशेष पर्यटन ट्रेन का संचालन पूरे देश में शुरू कर दिया है इसी क्रम में मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए IRCTC , 05 जून 2022 को रीवा शहर से स्वदेश दर्शन विशेष पर्यटन ट्रेन  (IRCTC Swadesh Darshan Special Tourist Train) चला रहा है जो वैष्णोदेवी के साथ उत्तर भारत दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी, यह ट्रेन मध्य प्रदेश के रीवा, जबलपुर एवं रानी कमलापति स्टेशनों से होते हुए जाएगी।

IRCTC, 08 दिन और 7 रात के स्पेशल टूर (IRCTC Tour Packages) में हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर एवं वैष्णोदेवी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा, इसके लिए किराया 12,950/- रुपये प्रति व्यक्ति (बजट क्लास – स्लीपर श्रेणी), 14,650/- रुपये प्रति व्यक्ति (स्टैंडर्ड क्लास – स्लीपर श्रेणी) एवं 24,050/- रुपये प्रति व्यक्ति (कम्फर्ट क्लास – 3 ए.सी. श्रेणी) का खर्च निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें – मां नरगिस दत्त को याद कर भावुक हुए संजय दत्त, ट्वीट की तस्वीरें और फीलिंग्स

IRCTC  (IRCTC new tour package) इस यात्रा के दौरान यात्रियों को चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन सहित बजट क्लास के यात्रियों को हाल/धर्मशाला, स्टैंडर्ड क्लास के यात्रियों को नॉन-एसी बजट होटल एवं कम्फर्ट क्लास के यात्रियों को ए.सी इकॉनमी होटल में रात्रि विश्राम/स्नान की सुविधा देगी।

ये भी पढ़ें – नई भूमिका में पूर्व IAS, मीडिया ग्रुप एडिटर और कंट्री हेड की जिम्मेदारी संभालेंगे

लोकल स्तर में घूमने के लिए बजट एवं स्टैंडर्ड क्लास के यात्रियों को नॉन-एसी बसों एवं कम्फर्ट क्लास के यात्रियों को ए.सी बसों की सुविधा भी दी जाएगी। टिकट शुल्क में ही यात्रियों को चार लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी शामिल रहेगा, यात्रा में श्रद्धालुओं की हर सुविधाओं का ध्यान रखा जायेगा एवं कोविड नियमों का पालन भी होगा, कोच, शौचालय से लेकर यात्रियों के सामान तक को सैनिटाइज किया जायेगा, सैनिटाइजर, मास्क और फेसशील्ड भी श्रद्धालुओं को मुफ्त दिए जायेंगे।

ये भी पढ़ें – Nepal घूमना चाहते हैं, IRCTC का ये स्पेशल टूर प्लान है शानदार ऑप्शन

IRCTC (IRCTC News )ने यात्रियों के लिए स्वदेश दर्शन विशेष पर्यटन ट्रेन की सीट की बुकिंग प्रारम्भ कर दी है जो भी पर्यटक घूमना चाहते है वो IRCTC (IRCTC Samachar) की आधिकारिक की वेबसाइट पर विजिट कर ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews