टायर चोरी के शक में 6 बदमाशों ने युवक पर चाकू से किया हमला, मामला दर्ज

पुलिस ने अमजद और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर में टायर चोरी के शक में एक युवक पर दिनदहाड़े चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना गोहलपुर थाना के लेमा गार्डन के पास सोमवार दोपहर को हुई, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आए है। घायल युवक का नाम अदनान है, जिस पर 6 लड़कों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौके से फरार हो गए हैं।

दरअसल लेमा गार्डन के पास से कुछ दिन पहले एक कर का टायर चोरी हो गया था जिसका शक घायल अदनान पर अमजद को था। उससे कई बार पूछा गया कि टायर किसने चोरी किया है और हर बार अदनान यही कहते हुए मना कर देता था कि उसे नहीं पता। सोमवार की शाम को अमजद अपनी तीन अन्य साथियों के साथलेमा गार्डन के डी ब्लॉक पहुंचा जहां पर की अदनान मंसूरी रहता है। जैसे ही अमजद और उसके साथियों ने अदनान को देखा तो उसे पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना मेंभगवान मंसूरी के पैर में गंभीर चोट आई है इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल मैं भर्ती किया गया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद मौके पर पहुंची गोहलपुर थाना पुलिस ने अमजद और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1031058951″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews