
Jabalpur News : जबलपुर के गढ़ा में स्थित एक कपड़े की दुकान में आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब दुकान में एक 8 फीट का लंबा सांप घुस आया। जिसे देखते ही दुकान संचालक और वहां मौजूद ग्राहक बाहर आ गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने तुरंत ही सर्प विशेषज्ञ को दुकान में सांप होने की सूचना दी। आइए विस्तार से जानें मामला…
मचा हड़ंकप
वहीं, मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ ने करीब 1 घंटे में सांप का रेस्क्यू किया। फिर उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दुकान में घुसा सांप धामन प्रजाति का है जो कि जहरीला नहीं होता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कपड़े की दुकान किशन लाल की है। वहीं, आज जब वह अपनी दुकान में कपड़े जमा रहे थे, इसी दौरान रैक के पास उन्होंने एक बड़ा सांप देखा। जिसे देख वो एकदम से घबरा गए और दुकान से बाहर निकल आए।
[dgv_vimeo_video id=”889862126″]
सांप का रेस्क्यू
इधर, सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने सांप का रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि यह सांप धामन प्रजाति का है। इस रेट स्नेक और घोड़ापछाड़ भी कहते हैं। सर्प विशेषज्ञ के मुताबिक, यह सांप जहरीला नहीं होता है। फिलहाल, 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गजेन्द्र दुबे ने 8 फीट लंबे सांप का रेस्क्यू किया और फिर उसे बरगी के जंगल में छोड़ दिया।
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

