Jabalpur News: हादसे में बाद जागा प्रशासन, होटल और हॉस्पिटलों की फायर सेफ्टी की हुई जांच

अरिहंत पैलेस होटल और शिखर पैलेस में आउटडेटेड सीजफायर टीम को मिले। टीम ने होटल संचालकों को हिदायत देने के साथ ही अपडेटेड सीजफायर होटल में लगाए जाने के निर्देश दिए हैं।
Jabalpur

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 25 अप्रैल को बड़ा हादसा हुआ था। वहीं इस हादसे के बाद अब प्रशासन कबाड़खाने के साथ-साथ होटल, अस्पताल और पेट्रोल पंप की फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच शुरू कर दी है। जबलपुर नगर निगम की टीम के द्वारा शनिवार को 57 संस्थाओं की जांच की गई। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने रसल चौक स्थित आयुष्मान चिल्ड्रन हॉस्पिटल, शिखर पैलेस होटल, अरिहंत होटल संस्थाओं की जांच की।

दो होटलों को टीम ने दी सख्त हिदायत

अरिहंत पैलेस होटल और शिखर पैलेस में आउटडेटेड सीजफायर टीम को मिले। टीम ने होटल संचालकों को हिदायत देने के साथ ही अपडेटेड सीजफायर होटल में लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा फायर सेफ्टी के नए संसाधन होटल में इंस्टॉल कराए, जिससे कि आग लगते समय पूरी सुरक्षा होटल में मौजूद रहे। साथ ही किसी भी प्रकार की जनहानि हादसे के दौरान ना हो।

संचालकों को उपकरणों को अपडेट करने की दी जा रही सलाह

नगर निगम के फायर अधीक्षक कुशाग्र ठाकुर ने बताया कि नगर निगम के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हॉस्पिटल, पेट्रोल पंप और शहर के नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले होटलों की जांच फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा की जा रही है। होटल संचालक, अस्पताल संचालक को सेफ्टी उपकरण को अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है। अगर समय रहते अस्पताल और होटल संचालक अपने फायर सेफ्टी उपकरण अपडेट नहीं करते हैं तो उन्हें नगर निगम के द्वारा नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”939991795″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews