जबलपुर : दुर्गा पूजा देख लौट रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, वीडियो देख खड़े हुए रोंगटे

MP News, accident

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में दो सड़क हादसे राँझी और भेड़ाघाट थाना अंतर्गत हुए है। पहला हादसा राँझी थाना के चुंगी के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को टक्कर मारते हुए खंभे से जा टकराई। कार की टक्कर इतनी तेज थी बाइक जहां बुरी तरह चकनाचूर हो गई तो वही कि बिजली का खंबा भी झुक गया, बाइक सवार का नाम पिंटू बर्मन बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर राँझी थाना पुलिस पहुंची और बाइक सवार को इलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया। कार में दो लोग सवार थे जो कि घटना के बाद मौके से फरार हो गए। कार का एयर बैग खुल जाने के कारण सवार की जान बच गई।

यह भी पढ़ें…. क्या एक गाय ने कराया उज्जैन नगर-निगम कमिश्नर का तबादला !

जानकारी के मुताबिक गुरुवार तड़के सुबह कार जबलपुर शहर की तरफ आ रही थी। बाइक सवार पिंटू बर्मन अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर बिजली के खंभे से जा टकराई। घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। बताया जा रहा है कि कार कार्तिक कोतवाल नाम के व्यक्ति की है। राँझी थाना पुलिस ने कार को जप्त कर इस पूरे घटनाक्रम की जांच भी शुरू कर दी है। वही दूसरी घटना भेड़ाघाट थाना के तिन्सी नगर की है जहाँ दशहरा देखकर जबलपुर से वापस शहपुरा लौट रहे बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से बाइक सवार रवि चौधरी उनकी पत्नी माया चौधरी और बेटे अनिल चौधरी को चोटें आई हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में करवाने के बाद उन्हें घर भेज दिया है। भेड़ाघाट थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”757497285″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews