जबलपुर-प्रेमी-प्रेमिका ने होटल के कमरे में खाया जहर-युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर

जबलपुर-प्रेमी-प्रेमिका ने होटल के कमरे में खाया जहर-युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर

JABALPUR NEWS : जबलपुर के मदन महल थाना अंतर्गत आराध्या होटल में आज शाम एक युवक युवती पहुंचे। दोनों ने होटल में एक कमरा किराए से लिया। कमरे में रुके उन्हें कुछ देर ही हुई थी कि इसके बाद जोर-जोर से आवाज आने लगी। आवाज सुनते ही होटल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया तो देखा कि युवक उल्टी कर रहा था जबकि युवती पलंग में अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी।

युवती की मौत, युवक  की हालत गंभीर 

होटल प्रबंधन ने घटना की जानकारी तुरंत ही मदन महल थाना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज परिजनों को सूचना दी है, वहीं कुछ देर बाद युवक के परिजन भी होटल पहुंच गए जिन्होंने की गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। युवक का नाम विपिन जैन बताया जा रहा है जबकि युवती का नाम आकांक्षा है।

परिजनों को दी सूचना 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम को करीब 4 बजे आकांक्षा और विपिन होटल पहुंचे जहां उन्होंने अपना अपना आधार कार्ड दिखाकर एक कमरा बुक किया। कुछ देर बाद कमरे से जब आवाज आने लगी तो कर्मचारी तुरंत मौके पर गए और उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो देखा कि विपिन उल्टियां कर रहा था जबकि युवती आकांक्षा पलंग पर मृत हालत में पड़ी हुई थी। विपिन ने बताया कि उन्होंने जहर का सेवन कर लिया है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मदन महल थाना पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह का कहना है कि युवती आकांक्षा की मौत हो चुकी है जबकि विपिन की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों के परिजन होटल पहुंच चुके हैं। आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews