जबलपुर : अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर

जबलपुर : अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर जिला प्रशासन ने रविवार को पुलिस और नगर निगम के साथ मिलकर अधारताल तहसील के कठौन्दा में बिना अनुमति के बन रही कॉलोनी में चल रहे निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्यवाही की। बताया जा रहा है कि खसरा नम्बर 180/1 की करीब 2 एकड़ वर्गफुट निजी भूमि पर पारस परिसर के नाम से किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें…. WhatsApp लाया है नया फीचर, यूजर्स कर पाएंगे अपनी पसंदीदा भाषा में App का इस्तेमाल, जानें कैसे

नायब तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के अनुसार कार्यवाही के दौरान 800-800 वर्ग फुट पर बने चार मकान तथा इतनी ही भूमि पर बनी चार प्लिंथ को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा कॉलोनाइजर के ऑफिस और कॉलोनी के प्रवेश द्वार को भी जमीनदोज कर दिया गया। संदीप जायसवाल के मुताबिक ध्वस्त किये गये निर्माणों की कीमत करीब 50 से 60 लाख रुपये है । उन्होंने बताया कि कार्यवाही के दौरान तहसीलदार राजेश सिंह, सीएसपी तुषार सिंह, थाना प्रभारी माढ़ोताल, अधारताल व नगर निगम का दल उपस्थित था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews