स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों को बारिश में भीगता देख जबलपुर कलेक्टर ने भी हटाई अपनी छतरी

स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों को बारिश में भीगता देख जबलपुर कलेक्टर ने भी हटाई अपनी छतरी

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। हमेशा अपने कामों से सुर्खियों में रहने वाले जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी का एक बार फिर जज़्बा देखने को मिला है। शहर में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर ने कुछ ऐसा किया कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है, दरअसल जबलपुर में रविवार रात से ही रुक रुक कर बारिश का दौर जारी था, सोमवार सुबह मुख्य समारोह के दौरान भी जमकर बारिश हो रही थी, शहर का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउन्ड में था, इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ध्वजारोहण करने पहुंचे थे, वही इसी कार्यक्रम में पहुंचे कलेक्टर ने देखा कि बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के लिए बरसते पानी में खड़े हैं। कई बच्चे लगातार भीगने के कारण ठंड से कांप रहे थे। बच्चों को लगातार भीगते देख कलेक्टर बच्चों के पास पहुंचे और कार्यक्रम रद्द करते हुए उन्हे शेड में बैठने के लिए कहा- लेकिन बच्चों ने अपनी प्रस्तुति देने की जिद पकड़ ली, बच्चों ने कहा कि वह भीग चुके है ऐसे में वह प्रस्तुति देकर ही घर जायेगे, बच्चों की जिद के आगे कलेक्टर निरुतर हो गए लेकिन फिर उन्होंने ने भी फैसला किया वह भी अब इन बच्चों के साथ भीगेगे और छतरी नहीं लगाएगे, फिर क्या बच्चों को बारिश में भीगता हुआ देख कलेक्टर भी बिना छतरी लगाए ही मैदान में उतर आए। 

[dgv_vimeo_video id=”739563190″]

यह भी पढ़ें…. भारी बारिश के चलते बरगी बांध के 4 गेट खोले गए, वही तवा डेम के भी 13 गेट खुले

बच्चों को प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव और महापौर जगत बहादुर अन्नू ने भी समझाया लेकिन बच्चों ने कहा कि उन्होंने पिछले कई दिनों से प्रस्तुति की प्रेक्टिस की है ऐसे में अगर वह ऐसे ही घर चले जायेगे तो उनकी इतने दिन की मेहनत बेकार जाएगी, बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी जिसकी सभी ने दिल खोलकर तारीफ की वही दूसरी तरफ़ कलेक्टर भी बिना छतरी बारिश में ही भीगते हुए कार्यक्रम की कमान संभाले रहे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews