जबलपुर कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, धान खरीदी फर्जीवाड़े मामले में एसडीएम और तहसीलदार को जारी किया आरोप पत्र

jabalpur

Jabalpur News: जबलपुर में करोड़ों रुपए की हुई धान खरीदी फर्जीवाड़े मामले में जबलपुर कलेक्टर ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई की। जहां सिहोरा के तत्कालीन एसडीएम और प्रभारी तहसीलदार को आरोप पत्र जारी किया है। धान खरीदी फर्जीवाड़े में इससे पहले 7 अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिर चुकी है।

दो पटवारी को भी किया गया निलंबित

धान फर्जीवाड़े की शुरुआत यहां से हुई, जब जिले में धान खरीदी शुरू हुई तो शासन की अनुमति के बगैर दर्जनों वेयर हाउस संचालकों ने अधिकारियों से सांठगांठ कर हजारों क्विंटल धान खरीदी कर स्टॉक कर लिया। वहीं जबलपुर में हुई धान खरीदी फर्जीवाड़े का मामला राजाधानी भोपाल तक पहुंच गया। जिसके बाद 20 सदस्यीय टीम जबलपुर पहुंची और धान खरीदी में हुए फर्जीवाड़े की रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई। मामले पर गुरूवार को जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने धान उपार्जन के लिए हुए पंजीयन में गंभीर लापरवाही बरतने पर तत्कालीन एसडीएम धीरेंद्र सिंह एवं मझौली के प्रभारी तहसीलदार आदित्य जंघेला को आरोप पत्र जारी किया है। साथ ही दो पटवारी राहुल पटेल और अभिषेक कुमार विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया है।

जबलपुर से संदीप कुमारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews