तस्करी का नया तरीका, पहले सेंपल दिखाते हैं फिर होती है सप्लाई, ट्रेन से उतरते ही 6 तस्कर गांजा गिरफ्तार

आरोपियों ने बताया कि उड़ीसा में गांजा की खेती कर जबलपुर में रहने वाले पीयूष कुशवाहा को बेचने और सेंपल दिखाने के लिए लाए थे। क्राइम ब्रांच ने पीयूष की तलाश शुरु कर दी है।
Jabalpur ganja smuggler arrested

Jabalpur ganja smuggler arrested

हाल ही में जब उड़ीसा से दूसरे राज्यों में जा रहे गांजा तस्करी के खिलाफ मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करना शुरु किया तो तस्करों ने गांजा तस्करी का नया तरीका अपना लिया। अब गांजा सेंपल में लेकर तस्कर देश के अलग-अलग राज्य और शहरों में घूम रहे है। जिसमें सौदा तय होने और सेंपल पसंद होने के बाद बड़ी खेप भेजी जाती है। जबलपुर पुलिस ने ऐसे 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

शनिवार को क्राइम ब्रांच और तिलवाराघाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन से उतरते ही 6 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया, जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल थी। पुलिस ने इनके पास से 7 किलो गांजा भी जब्त किया है, जिसे  ये लोग सेंपल के रूप में जबलपुर लेकर आए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अब ये पता लगाने में जुटी हुई है, शहर में ये गांजा का सेंपल किसको दिखाने के लिए आए थे। गिरफ्त में आए सभी आरोपी उड़ीसा के अलग-अलग जिलों के रहने वाले है।

पुलिस को तस्करों के आने की सूचना मिली जिसके बाद गढ़ा रेलवे स्टेशन पर क्राइम ब्रांच एवं थाना तिलवाराघाट की संयुक्त टीम ने दबिश दी और जैसे ही तीन महिला और तीन पुरुष बैग लेकर नीचे उतरे, उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया। बैग चेक करवाने को कहा तो सभी ने दिखाने से मना कर दिया। पुलिस ने सख्ती दिखाई और जब तलाशी ली तो, अलग-अलग बैगों में सात किलो गांजा रखा हुआ था, जिसे कि पुलिस ने जब्त किया है।

गिरफ्तार सभी आरोपी उड़ीसा के रहने वाले 

नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम भुवनेश्वर कुम्भार पिता कुशमत कुम्भार उम्र 29 वर्ष निवासी बेंडर थाना हरिशंकर रोड जिला बलांगीर उड़ीसा, फगनु मांझी पिता लालू मांझी उम्र 27 वर्ष निवासी डेडसुली थाना मदनपुर रामपुर जिला कालाहांडी उड़ीसा, सुनप हरिजन पिता सुन्दु हरिजन उम्र 29 वर्ष निवासी डेडसुली थाना मदनपुर रामपुर जिला कालाहांडी उड़ीसा, काजल मांझी पिता लुकेश्वर मांझी उम्र 30 वर्ष निवासी गंगापदर थाना तुमडीबंद जिला कंदोमल उड़ीसा, तपसनी दिगाल पति आलोक दिगाल उम्र 35 वर्ष निवासी जोगरमहा थाना दरिंगबडी जिला कंधमाल उड़ीसा, मनिनी दिगाल पति सुनप हरिजन उम्र 25 वर्ष निवासी डेडसुली थाना मदनपुर रामपुर जिला कालाहांडी उड़ीसा बताए।

3 लाख रुपये से ज्यादा कीमत का गांजा जब्त 

तिलवाराघाट थाना पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते तोल करने पर तीनों पेकटों में 7 किलो 206 ग्राम गांजा कीमती लगभग 3 लाख 60 हजार 300 रुपये का होना पाया गया। मादक पदार्थ गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उड़ीसा में गांजा की खेती कर जबलपुर में रहने वाले पीयूष कुशवाहा को बेचने और सेंपल दिखाने के लिए लाए थे। क्राइम ब्रांच ने पीयूष की तलाश शुरु कर दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews