जबलपुर डबल मर्डर मामला- हत्यारे अब तक फरार, आरोपी मुकुल पर 10 हजार का इनाम घोषित

रिटायर BHEL अधिकारी की मौत में खुलासा, पत्नी ने किरायेदार और उसके प्रेमी के साथ मिलकर मारा

JABALPUR DOUBLE MURDER : मध्यप्रदेश के जबलपुर में सिविल लाइन स्थित मिलेनियम कालोनी में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी मुकुलसिंह और मृतक की बेटी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है, पुलिस की टीम आरोपी और उसकी नाबालिग प्रेमिका को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही, लेकिन दोनों ही पुलिस को चकमा देकर लगातार एक जगह से दूसरी जगह भाग रहे है। जबलपुर से कटनी और फिर पूना भागने के बाद अब दोनों की लोकेशन गोवा में मिली है, वहीं दूसरी ओर एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने आरोपी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

यह था मामला

जबलपुर के सिविल लाइन स्थित रेलवे की मिलेनियम कालोनी में रहने वाले राजकुमार विश्वकर्मा और उनके 8 साल के बेटे तनिष्क की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी, राजकुमार रेल्वे में नौकरी करते थे, दोनों की हत्या के बाद आरोपी ने तनिष्क का शव फ्रिज के अंदर बंद कर दिया, इस घटना के बाद राजकुमार के भाई की बेटी के मोबाईल पर मृतक राजकुमार की बेटी ने मैसेज किया की पापा और भाई की हत्या हो गई है, इसके बाद मौके पर राजकुमार कर परिजन पहुंचे, पुलिस को भी गढ़ा से आए रिश्तेदारों ने जानकारी दी, देखते ही देखते एसपी से लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, घटना के बाद से राजकुमार की 14 साल की बेटी लापता थी, पुलिस को लगा की बेटी का अपहरण कर लिया गया है लेकिन कुछ देर बाद ही तस्वीर साफ हो गई, कि बेटी एक युवक के साथ उसकी गाड़ी में जाती दिखाई दी, पुलिस ने कालोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो सारा मामला सामने आ गया, फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दोपहर करीब 12.30 बजे के लगभग मुकुल एक्टिवा से बाहर जाते दिखाई दिया, इसके कुछ देर बाद ही मृतक की नाबालिग बेटी भी घर से निकलते दिखाई दी है, जिससे संदेह है कि नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी मुकुलसिंह के साथ मिलकर पिता व भाई की हत्या की इसके बाद दोनों फरार हो गए, इधर पुलिस की चार टीमें तलाश में जुट गई। खबर मिली कि फरार संदेही मुकुल व नाबालिग बेटी का अंतिम लोकेशन कटनी में मिली, इसके बाद पुलिस की एक टीम कटनी के लिए रवाना हो गई है। वही उसके बाद पूना और फिर गोवा की लोकेशन मिली। पुलिस फिलहाल तलाशी में जुटी है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews