Hindi News

जबलपुर में EOW का बड़ा एक्शन, नगर निगम अधिकारी के घर छापा, 2.82 करोड़ की संपत्ति का खुलासा 

Published:
आर्थिक अपराध प्रीकोष्ठ ने जबलपुर नगर निगम अधिकारी पोलाराव के घर पर छापा मारा। आय से अधिक संपत्ति का उजागर हुआ है। वाहन, बैंक खाते और दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है। 

मध्य प्रदेश के जबलपुर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की बड़ी कार्रवाई (Jabalpur EOW Action) सामने आई है। मंगलवार को जबलपुर नगर निगम प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोलाराव के घर पर छापा मारा गया है। इस दौरान 2.82 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है। असमानुपातिक संपत्ति अर्जित के आरोप हैं।

ईओडब्ल्यू के मुताबिक पोलाराव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। शिकायत का सत्यापन किया गया। आरोप सही पाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही आरोपी के मकान और ऑफिस में सर्च के लिए तीन टीमों का गठन किया गया।

निवेश से जुड़े दस्तावेज और बैंक खाते जब्त 

EOW की टीम ने सुबह 6:00 बजे ही ने नगर निगम अधिकारी के घर पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। सर्च ऑपरेशन के दौरान फ्लैट, वाहन, सोने-चांदी आभूषण इत्यादि समेत करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ। आरोपी के घर से बैंक खाते, बीमा पॉलिसी के अलावा नगद लेने से जुड़े दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। दस्तावेज, आभूषण, बैंक खातों और नगर राशि की जांच जारी है। इस दौरान और अधिक संपत्ति मिलने की संभावनाएं हैं।

कितनी संपत्ति मिली?

जांच के दौरान पोलाराव के नाम पर 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति मिली है। इसमें 45 लाख रुपये फ्लैट, दो घरेलू सामान की इन्वेंटरी, बीमा पॉलिसीयों में 10 लाख रुपये का निवेश, 150 ग्राम सोने के आभूषण (कीमत 22,50,000 रुपये),  232 किलोग्राम चांदी के आभूषण (3,00,00 रुपये), 65 लाख रुपये की जमीन, 8 लाख 50 हजार रुपये का 4 व्हीलर और 6,20,000 रुपये के 3 टू व्हीलर शामिल हैं। इसके अलावा आरोपी के निवास से 11,91,800 रुपये की नगदी लेनदेन से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। पोलाराव और उनके परिजनों के नाम पर 6 बैंक खाते हैं। खातों में करीब 10 लाख रुपये जमा और  बैंकों में जमा सोना लगभग 450 ग्राम होने की संभावना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews