जबलपुर में महिला से 15 लाख की ठगी, रेत कारोबारी पर नकली नोट देने का आरोप, FIR दर्ज, DSP ने दिए जांच के निर्देश

रेत कारोबारी पर महिला ने फर्जी नोट देने के आरोप लगाए हैं। इस मामले को डीएसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बेलखेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। 
Jabalpur Fake Currency Case

जबलपुर में एक महिला के साथ धोखाधड़ी (Jabalpur Fake Currency Note Case) का मामला सामने आया है। महिला ने रेत कारोबारी पर उधार वापस देने के नाम पर कथित नकली नोट देने आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि जब उसने रेत कारोबारी को नकली नोट वापस लेने को कहा तो, वह उसे धमकाने लगा।

महिला ने बुधवार को जबलपुर एसपी से गुहार लगाई है। इस मामले को लेकर FIR भी दर्ज हो चुका है। डीएसपी भगत सिंह गठोरिया ने बेलखेड़ा थाना प्रभारी को जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बेलखेड़ा निवासी गायत्री लोधी ने बताया कि आनंद सिहं से उसका लेनदेन काफी समय से चल रहा है। वह हमेशा पैसे वापस भी कर देता था। लेकिन दो महीने पहले रेत कारोबारी ने यह कहकर कॉल करने से मना कर दिया कि उसके खिलाफ क्राइम ब्रांच में कुछ जांच चल रही है। महिला ने बताया कि। “रेत कारोबारी ने कहा था कि उसका मोबाइल भी जब्त है। जब नया नंबर मिल जाएगा, तब वह उसे बता देगा।”

दो लड़कों ने घर आकर थमाए नकली नोट

महिला ने बताया कि रेत कारोबारी तीन दिन पहले उसने कॉल कर बेलखेड़ा, हिरन नदी के पास बुला रहा था। वहां पर जगंल है, जिसे देखते हुए पैसे वापस लेने नहीं गई। 27 जून को आनंद ने फिर से कॉल किया और कहा कि तीन लड़के आपके 15 लाख रुपये लेकर आ रहे है, इसलिए घर के बाहर पैसे लेने आ जाए। महिला ने उनका इंतजार करने लगी। करीब दो घंटे बाद आर्यन और अनुज नाम के दो लड़के पहुंचे। अनुज महिला के घर के अंदर गया और कहा कि,” ये 15 लाख रुपए है, जो आनंद ने दिए है।”

पोस्ट ऑफिस में हुआ फर्जी नोट का खुलासा 

महिला का कहना है कि आनंद ने इससे पहले भी कई बार 8 से 10 लाख रुपए लिए है, और वापस भी किए। इस बार भी जब रुपये दिए तो विश्वास कर घर पर रख लिए। इसके बाद दोनों लड़के वहां से चले गए। जब महिला 28 जून को रुपये जमा करने पोस्ट आफिस पुहंची। तो  पोस्ट मास्टर ने रुपये की जांच की तो पता चला कि सिर्फ गड्डी के ऊपर और नीचे असली नोट हैं, लेकिन बीच में नकली नोट जैन। जिसके बाद महिला रुपये लेकर घर वापस आ गई।

मामले को लेकर FIR दर्ज

गायत्री ने सारे रुपए इकट्ठे किए और सीधे आनंद के घर पहुंची। लेकिन जब उसने सारी बात बताई तो, आनंद महिला को गाली देना लगा। महिला वहां से सीधे बेलखेड़ा थाने पहुंची, जहां उसने लिखित में शिकायत की, लेकिन उसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया। महिला अगले दिन यानि 29 जून को एसपी ऑफिस पहुंची और बेलखेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।

पूछताछ के दौरान आनंद ने पुलिस को बताया कि उसने असली नोट दिए थे। नोट नकली कैसे हो गए, उसे नहीं पता। महिला का कहना है कि आनंद रेत का व्यापार करता है, इसलिए थाने में सभी लोग जानते है। यही वजह है कि बेलखेड़ा पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है। डीएसपी ने बताया कि उसने बेलखेड़ा थाना प्रभारी को जांच करने के निर्देश दिए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews