जबलपुर जीआरपी को मिली बड़ी कामयाबी, ट्रेनों में चोरी करने वाली महिला गैंग को दबोचा

पुलिस को आरोपी महिलाओं के कब्जे से 1 लाख 68 हजार रुपये के सोने चांदी के जेवर मिले हैं जिन्हें पुलिस ने जब्त कर आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
Women gang

Jabalpur News : जबलपुर जीआरपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के जेवरातों को शातिराना तरीके से चुराकर राफ्फु चक्कर होने वाली महिला गैंग को जीआरपी पुलिस ने धर दबोचा है। जिनके पास चुराए हुए सोने चांदी के जेवर बरामद किए है।

संदिग्ध महिलाएं निकलीं चोर 

जीआरपी थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 5 नंबर प्लेटफार्म में गश्त के दौरान 4 महिलाएं संदिग्ध अवस्था में खड़ी हुई दिखाई दी, जिनके पास डेरे का सामान रखा हुआ था। जहाँ गश्ती दल के द्वारा जब उक्त  महिलाओं से पूछताछ की गई तो वह जवाब देने में आना कानी करने लगीं। जिन्हें जीआरपी टीम थाने लेकर आई।

सोने चांदी के जेवर बरामद, ट्रेनों में करती थी चोरी 

पुलिस ने जब उनके डेरे में रखे सामान की तलाशी ली तो सोने चांदी के जेवर बरामद हुए। जेवरों के संबंध में पूछताछ किये जाने पर उचित जवाब न दिए जाने पर सघन पूछताछ में महिलाओ में ट्रेनों में सफर कर यात्रियों के बैगों से जेवरों को चोरी करने की बात स्वीकार की, पुलिस को आरोपी महिलाओं के कब्जे से 1 लाख 68 हजार रुपये के सोने चांदी के जेवर मिले हैं जिन्हें पुलिस ने जब्त कर आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चारों महिलाएं नागपुर की रहने वाली हैं , पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews