जबलपुर : बिजली के बिलों को लेकर युवक कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शक्ति भवन का किया घेराव

जबलपुर : बिजली के बिलों को लेकर युवक कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शक्ति भवन का किया घेराव

जबलपुर,संदीप कुमार। उपभोक्ताओं के बढ़ते बिजली के बिलों को लेकर दो पूर्व मंत्री, विधायक और सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने शक्ति भवन का घेराव किया,कांग्रेसी नेताओ को रोकने के लिए पुलिस वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रही थी पर कांग्रेसी थे कि पीछे नही हट रहे थे नतीजन पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

यह भी पढ़े…पत्नी से मामूली कहासुनी से नाराज रेल्वे इंजीनियर ने दी जान

इस घटना में कांग्रेस विधायक संजय यादव सहित कई कार्यकर्ता घायल हुए है बिजली के बिलों को लेकर युवक कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शक्ति भवन का घेराव किया पहली बैरिकेड तोड़ने के बाद जैसे ही कार्यकर्ता आगे बढ़े तो पुलिस ने उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया इसके बावजूद भी जब कांग्रेसी नही रुके तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी।

[dgv_vimeo_video id=”677660169″]

यह भी पढ़े…सांसद को न्यूड वीडियो कॉल करने वाले आरोपियों को लेकर पुलिस पहुंची भोपाल

अचानक से हुई इस लाठीचार्ज में कांग्रेस विधायक संजय यादव सहित कई कार्यकर्ताओं को चोट आई है विधायक संजय यादव के सिर पर लाठी लगी है जिसको लेकर पूर्व मंत्री तरुण भनोट ने इस घटना को बर्बरता पूर्ण बताया है, तरुण भनोट ने कहा कि हम जनता के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और पुलिस लाठी भांज रही है, इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पुलिस वाटर कैनन का इस्तेमाल करें लाठी चलाएं या अब गोली चलवा दे हम पीछे नहीं हटेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”677660431″]

यह भी पढ़े…BAU Vacancy 2022 : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में निकली भर्ती

[dgv_vimeo_video id=”677660613″]

इधर संजय यादव के सिर पर लाठी लगने से उन्हें गंभीर चोट आई है,सजंय यादव ने कहा कि पुलिस को अगर लाठी चार्ज करना है तो शरीर पर करें पर उन्हें किसने आदेश दिया कि सिर पर लाठी मारे, विधायक संजय यादव ने लाठी चलाने वालों के खिलाफ 307 के तहत मामला दर्ज करने की बात भी कही है, इधर पूर्व मंत्री एवं तरुण भनोट ने कहा है कि कोई भी बिजली बिल नहीं देगा आने वाले समय में जब कमलनाथ की सरकार आएगी तब उपभोक्ताओं का पूरा बिजली का बिल माफ किया जाएगा, कांग्रेसियों के ऊपर हुए लाठीचार्ज को प्रशासन ने सिरे से नकार दिया है एस.डी.एम दिव्या भारती का कहना है कि किसी भी तरह की लाठी चार्ज नहीं की गई है, वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”677660811″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews