Jabalpur News : 21 साल का शातिर ठग गिरफ्तार, 90 से अधिक लोगों से अब तक कर चुका करोड़ों रुपये की ठगी

शुरुआत के कुछ माह तक तो मुकुल जैन ने 1 लाख के एवज में 20,000 रुपए ब्याज दिए लेकिन बीते 6 माह से जब मुकुल ने पैसे देना बंद कर दिया तो व्यापारी नाराज हो गए और उन्होंने फिर मुकुल से कई बार पैसे भी मांगे लेकिन वह टालता गया।
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर की पनागर थाना पुलिस ने 21 वर्षीय नटवरलाल को गिरफ्तार किया है। बीकॉम तक पढ़ाई करने वाले मुकुल जैन ने महज डेढ़ साल के भीतर ही एक नहीं, दो नहीं बल्कि 90 से अधिक लोगों के साथ ठगी करते हुए न सिर्फ करोड़ों रुपए ऐंठ लिए बल्कि उन पैसों से आलीशान मकान भी बनवाया। पनागर में रहने वाले व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मुकुल जैन के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है।

1 लाख रुपये के बदले 1 लाख 20 हजार मिलने के चक्कर में फंस गए व्यापारी 

दरअसल पनागर के विद्यासागर वार्ड में रहने वाले 21 वर्षीय मुकुल जैन ने स्थानीय व्यापारियों को लालच दिया और कहा कि 1,00,000 रुपये  के बदले उन्हें हर माह 1, 20, 000 रुपए मिलेंगे यानि 20,000 हर माह अतिरिक्त मिलेंगे। व्यापारी मुकुल की बातों में आ गए और फिर पनागर में ही रहने वाले करीब 90 व्यापारियों ने उसे एक लाख से लेकर 10 लाख रुपए तक दिए।

पैसा नहीं मिला तो पहुंचे पुलिस के पास, आरोपी ठग गिरफ्तार 

शुरुआत के कुछ माह तक तो मुकुल जैन ने 1 लाख के एवज में 20,000 रुपए ब्याज दिए लेकिन बीते 6 माह से जब मुकुल ने पैसे देना बंद कर दिया तो व्यापारी नाराज हो गए और उन्होंने फिर मुकुल से कई बार पैसे भी मांगे लेकिन वह टालता गया। आखिरकार व्यापारियों ने पनागर थाना पुलिस में मुकुल जैन के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज करवाई। स्थानीय व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस ने मुकुल जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया और आज जेल भेज दिया।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews