Jabalpur News : चोरी किये 35 वाहन बरामद, शो रूम कर्मचारी सहित 20 आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News : चोरी किये 35 वाहन बरामद, शो रूम कर्मचारी सहित 20 आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News : जबलपुर की लॉर्डगंज थाना पुलिस ने रानीताल स्थित साईं टीवीएस शोरूम से चोरी होने वाले 35 वाहन बरामद किए हैं, चोरी गए वाहन की कीमत 30 लाख रुपए बताई जा रही है। साईं टीवीएस शोरूम के संचालक के द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई थी कि लगातार शोरूम से वाहन चोरी हो रहे हैं जिसकी सूचना पर पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जांच की गई जिसके बाद टीवीएस शोरूम के कर्मचारी पूरन लाल चढ़ार को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के कब्जे से 35 नए दुपहिया वाहन बरामद किए है, बरामद किए गए वाहनों की कीमत 30 लाख रुपए बताई जा रही है, चोरी के मामले में 20 आरोपियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि चोर इतना शातिर था कि जब मालिक गोदाम से 5 गाड़ी लाने को बोलते थे तो यह 7 गाड़ी लेकर निकलता था, बाद में 2 गाड़ी अलग जगह छुपा कर रख देते थे जबकि 5 गाड़ियां शोरूम में लेकर चले जाते थे।

पुलिस पूछताछ में आरोपी पूरन ने बताया कि पिछले कई माह से धीरे-धीरे करके गाड़ियां गोदाम से चुराया करता था और फिर उसे यहां वहां बेच दिया करता था। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”792571067″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews