Jabalpur News : प्राइवेट पैथोलाजी की जाँच रिपोर्ट में 56 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव! रिपोर्ट पर संशय

Covid 19

Jabalpur News : कोरोना वायरस का अटैक भेल ही अभी कम हो गया हो लेकिन इसका असर अभी भी वातावरण में है, इसीलिए कभी कभी कोई मरीज सामने आ जाता है, आज जबलपुर की एक प्राइवेट लैब में जाँच के बाद 56 साल की एक महिला के कोरोना पोजिटिव होने की बात सामने आई, हालाँकि स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जब तक मेडिकल कॉलेज के जाँच रिपोर्ट भी पॉजिटिव नहीं आती तब तक मरीज को पॉजिटिव नहीं मान सकते।

मेडिकल कॉलेज की जाँच के बाद ही महिला मानी जाएगी पॉजिटिव 

जबलपुर में एक 56 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। महिला का टेस्ट प्राइवेट पैथोलाजी लैब में हुआ था। हालांकि महिला कोरोना पॉजिटिव है या नहीं  इस पर अभी संचय बना हुआ है क्योंकि स्वास्थ्य अधिकारी संजय मिश्रा का कहना है की जब तक मेडिकल कॉलेज में कोविड 19 की आईसीएमआर की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आती तब तक कोरोना पॉजिटिव नहीं माना जा सकता।

प्राइवेट पैथोलाजी लैब पर होगी कार्रवाई 

प्राइवेट पैथोलाजी सेंटर ने न मेडिकल में इसके सैंपल दिए न विक्टोरिया में जिससे यह पता चल सके कि वास्तव में महिला कोरोना पॉजिटिव है या नहीं। वही पैथोलाजी सेंटर से सैम्पल जमा करने की बात कही गई है। साथ ही पहले भी निर्देश दिए जा चुके है कि कोई भी पैथोलाजी अगर कोविड टेस्ट करता है तो एक सैम्पल वह विक्टोरिया या मेडिकल में जमा कराए लेकिन ऐसा नहीं किया गया, स्वास्थ्य अधिकारी संजय मिश्रा ने पैथोलाजी सेंटर के विरुद्ध कार्यवाही की बात कही है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews